Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का हुआ पैचअप?

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का हुआ पैचअप?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल नवंबर 2025 में सात फेरे लेने वाले थे. लेकिन शादी से पहले जो खबर आई थी, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था. पहले तो कहा गया कि ये शादी कुछ दिनों के लिए टल गई है, फिर रिश्ता टूटने की खबरें आने लगी. हालांकि, स्मृति मंधाना ने कभी भी ऑफिशियल तौर पर पलाश को लेकर कुछ भी नहीं कहा. वहीं, पलाश ने हमेशा धोखा देने के आरोपो को सिर्फ बकवास ही करार दिया. अब एक लेटेस्ट वीडियो को देख फैंस के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई है. उस वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिल में फिर से स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के साथ आने की उम्मीद जाग उठी है.

उसमें पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी वहां मौजूद थे. इन तीनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. वीडियो में पलक मुच्छल को स्मृति मंधाना के पिता का पैर छू कर आशीर्वाद लेते हुए देखा गया. कई लोगों का मानना है कि अब पालश मुच्छल और स्मृति मंधाना के परिवार में सबकुछ ठीक हो गया है. तो कुछ लोगों का कहना है कि पलाश और स्मृति का पैचअप हो गया है. वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये पुराना वीडियो है.