Business Khas

You are currently viewing बदहाल सड़क और बिजली की समस्या से परेशान*पार्षद पर फोन न उठाने का आरोप

बदहाल सड़क और बिजली की समस्या से परेशान*पार्षद पर फोन न उठाने का आरोप

जालंधर, वार्ड नंबर 58 के अंतर्गत आने वाले बस्ती दानिशमंदां स्थित करन एन्क्लेव फेज-1, रसिला आश्रम रोड के निवासी पिछले लगभग सात महीनों से टूटी हुई सड़क और लगातार बनी हुई बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार सीवरेज कार्य के बाद सड़क को आज तक ठीक नहीं किया गया। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और फिसलन इतनी अधिक हो जाती है कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

 

इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली की समस्या भी लगातार बनी हुई है। निवासियों का आरोप है कि बार-बार संबंधित अधिकारियों और स्थानीय पार्षद से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि स्थानीय पार्षद क्षेत्रवासियों के फोन तक नहीं उठाते, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम, बिजली विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि बस्ती दानिशमंदां स्थित करन एन्क्लेव फेज-1, रसिला आश्रम रोड की सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए तथा बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो स्थानीय निवासी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी।