नई दिल्ली. ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पिछले साल अपने व्लॉग्स के जरिए बताया कि वो स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. लंबे समय से उनका कैंसर से इलाज जारी है. वो रिकवर कर रही थीं कि अब उनकी तबीयत दोबारा खराब होने लगी है.
दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं. दोनों अपनी लाइफ की हर अपडेट शेयर करते हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि अब उनकी जिंदगी में नई मुश्किलें आ गई हैं. शोएब के लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका को अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ देखा जा सकता है
अस्पताल के कमरे में दीपिका बेड पर गाउन पहने दिख रही हैं. शोएब कहते हैं कि उनकी पत्नी दीपिका को आयरन की कमी हो गई है. उनके खून में आयरन इतना कम हो गया है कि उन्हें आईवी इन्फ्यूजन के जरिए आयरन दिया जा रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम
