प्यार में पागल व्यवसायी ने अपनी रिवॉल्वर से खुद को उड़ा लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्रेमी के गोली मारने की खबर जब लड़की तक पहुँची तो वो हँस पड़ी। उसे भरोसा ही नहीं हो रहा था कि उसके लिए किसी ने खुद को गोली मार ली। पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पवित्रा अपार्टमेंट में रहने वाले अर्जुन ने रविवार सुबह खुद को रिवॉल्वर से गोली मार ली। उसके कमरे से एक लड़की की 36 तस्वीरें बरामद की गईं। इससे ज़ाहिर होता है कि अर्जुन लड़की को बेइंतहा मोहब्बत करता था लेकिन कभी कह नहीं सका। रविवार को भी उसने अपने प्यार का इजहार करने के लिए हिम्मत बनाई थी। काफी देर तक लड़की के घर के बाहर खड़ा रहने के बावजूद वह कुछ नहीं बोल सका। वहाँ से वापस आया और खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लड़के की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है जिससे पता चल सके कि आखिरी बार उसने किससे बात की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब लड़की से इस बाबत पूछताछ की गई तो वह हँस पड़ी। उसे पता ही नहीं था कि उसके लिए कोई सुसाइड कर सकता है। लड़की ने बताया कि लड़का उसे देखा करता था लेकिन उसने कभी बताया ही नहीं वो उससे प्यार करता है।
