जालंधर, मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित्त सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
सिद्ध मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी में आयोजित दिव्य हवन-यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पवित्र आहुतियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर धाम के संस्थापक एवं व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने दिव्य प्रवचनों में संत कबीर साहिब के दोहे के माध्यम से माँ भक्तों को समझाते हुए कहा कि सच्चा सुमिरन वह नहीं जो केवल होंठों से किया जाए, सच्चा सुमिरन वह है जिसमें इंसान का मन, कर्म और आत्मा प्रभु के रंग में रंग जाए। संत कबीर साहेब जी का यह अमूल्य दोहा मानव जीवन की सबसे गहरी आध्यात्मिक सच्चाई को उजागर करता है
नवजीत भारद्वाज जी माँ भक्तों को समझाते हैं कि असली सुमिरन वह है जो इंसान की सांसों में उतर जाए। जब प्रभु का नाम केवल जुबान तक सीमित न रहकर इंसान के विचारों, व्यवहार और कर्मों में दिखाई देने लगे, तब समझना चाहिए कि सुमिरन ने जीवन में अपना वास्तविक स्थान बना लिया है।
नवजीत भारद्वाज जी ने माँ भक्तों को समझाते हुए कहा कि आज इंसान संसार के हर व्यक्ति को प्रसन्न करने में लगा हुआ है, लेकिन अपने भीतर बैठे परमात्मा को प्रसन्न करना भूल गया है। धन कमाने की चिंता है, मान-सम्मान पाने की इच्छा है, दूसरों से आगे निकलने की होड़ है, लेकिन आत्मिक शांति कहीं खो गई है। कबीर साहेब जी का यह दोहा हमें इसी दौड़ से बाहर निकलकर आत्मचिंतन करने की प्रेरणा देता है।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि कबीर साहेब जी के दोहे की अंतिम पंक्ति *‘‘मैं पाऊं विश्राम’’* विशेष अर्थ रखती है। यहां विश्राम का अर्थ केवल शरीर को आराम देना नहीं, बल्कि मन की उथल-पुथल, इच्छाओं और चिंताओं से मुक्ति पाकर आत्मिक शांति प्राप्त करना है। जब इंसान अपनी ‘‘मैं’’ को छोडक़र प्रभु की इच्छा में जीना सीख जाता है, तब उसके भीतर एक ऐसी शांति जन्म लेती है, जिसे संसार की कोई दौलत खरीद नहीं सकती।
इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज,राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, रोहित भाटिया,विवेक अग्रवाल, जानू थापर, ऋषभ कालिया,अजीत कुमार , नरेंद्र,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत,मनीष शर्मा, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,,सागर, प्रिंस सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। हवन यज्ञ के उपरांत लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।
