Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

पाकिस्तान में हाहाकार केले के दाम 500 रुपये अंगूर 1600 रुपये प्रति किलो

पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है. रमजान पर भी चरमराती अर्थव्यवस्था का छाया दिख रही है. जरूरी चीजों के दाम आसमान छूं रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में केले के दाम 500 रुपये तक पहुंच गए हैं. यह भी कहा जा है कि अंगूर 1600 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं.आम लोगों की जिंदगी मुश्किल होती है जा रही है कि क्योंकि दैनिक जीवन मे काम आने वाली हर चीज मंहगी होती जा रही है. प्‍याज की कीमतों में 228.28 फीसदी का इजाफा हुआ है. आटे के दाम 120.66 फीसदी तक बढ़ गए हैं. पाकिस्तान में इस वक्त 102.84 फीसदी और पेट्रोल 81.17 फीसदी तक महंगा बिक रहा हैइस बीच पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को लाहौर में एक जनसभा में आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को उबारने के लिए पीटीआई का 10 सूत्री खाका पेश किया..
पूर्व प्रधानमंत्री ने पीटीआई का 10 सूत्री रोडमैप पेश करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को पाकिस्तान में निवेश करने के प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि मदद के लिए बार-बार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जाने की जरूरत न पड़े. उन्होंने कहा, ‘हम उन सभी लोगों की मदद करेंगे, जो सामान निर्यात करेंगे और देश में डॉलर ले आएंगे.’

बता दें गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने आईएमएफ से ऋण हासिल करना चाहता है. फरवरी के शुरुआत से ही पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच 1.1 अरब डॉलर का लोन जारी करने को लेकर चर्चा चल रही है. यह फंड IMF द्वारा स्वीकृत किए गए 6.5 अरब डॉलर बेलआउट पैकेज का हिस्सा है. अगर आईएमएफ पाकिस्तान की शर्त मान लेता है तो देश अर्थव्यवस्था संभल सकती है. हालांकि आईएमएफ ने पाकिस्तान को कर्ज देने के लिए कड़ी शर्ते लगाई हैं.