Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing गर्लफ्रेंड को फ्लैट महंगी गाड़ियां ग‍िफ्ट कर दीं 13000 रुपये में काम करने वाले एक लड़के ने

गर्लफ्रेंड को फ्लैट महंगी गाड़ियां ग‍िफ्ट कर दीं 13000 रुपये में काम करने वाले एक लड़के ने

नई द‍िल्‍ली. अगर मैं आपसे ये पूछूं क‍ि 13000 सैलरी में आप क्‍या-क्‍या कर सकते हैं? आप जाह‍िर तौर अपनी खास जरूरतों की ही बात करेंगे. या हो सकता है क‍ि आप ये कहें क‍ि इसमें तो कुछ भी नहीं हो पाएगा. लेक‍िन एक स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स में 13000 रुपये में काम करने वाले एक 23 साल के लड़के ने इस सैलरी पर काम करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के ल‍िए 4बीएचके का फ्लैट और महंगी गाड़ियां ग‍िफ्ट कर दीं.

आपको इस कहानी पर यकीन नहीं आ रहा होगा. लेक‍िन ये सच है. इस लड़के का नाम हर्षल कुमार है, जो छत्रपति संभाजीनगर के एक संभागीय स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स में काम करता था. हर्षल स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स में कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर काम करता था और हर महीने उसे 13000 रुपये की सैलरी म‍िलती थी. लेक‍िन एक द‍िन हर्षल के द‍िमाग में आइड‍िया आया और उसने बहुत ही सफाई के साथ उसी स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स कमेटी को चूना लगाया, ज‍िसमें वह काम कर रहा था.

पुल‍िस के पूछताछ और छानबीन में ये बात सामने आई क‍ि क‍िस तरह 23 साल के मास्‍टमाइंड हर्षल ने पैसे हड़पने की योजना बनाई थी. हर्षल ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पुराने लेटरहेड का इस्तेमाल करके बैंक को ईमेल किया और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खाते से जुड़े ईमेल पते को बदलने का अनुरोध किया. उसने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खाते से मिलते-जुलते पते पर एक नया ईमेल अकाउंट बनाया. नये ईमेल अकाउंट में उसने स‍िर्फ एक अक्षर बदला था. बैंक ने नए ईमेल आईडी को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैंक खाते से जोड़ द‍िया और इसके साथ ही अब हर्षल के पास लेनदेन के लिए जरूरी ओटीपी और अन्य जानकारी तक पहुंच थी.