Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing फिरोजाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली

फिरोजाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली

फिरोजाबाद, जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला को गोली लगने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा  के महानगर अध्यक्ष पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. थाना दक्षिण इलाके के हुमायूं पुर स्थित मैरिज होम में गुरुवार रात जन्मदिन के कार्यक्रम में कई राउंड फायरिंग की गई. इस दौरान दावत खाने गई पड़ोसी महिला के पैर में गोली लग गई. महिला के पति ने युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार चौरसिया के मुताबिक हुमायूं पुर की रहने वाली गुड्डी राजोरिया के यहां उनकी नात के जन्मदिन का कार्यक्रम ज्योति वाटिका में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में गुड्डी के पड़ोसी मनीष यादव और उनकी पत्नी ऋचा भी आई थी, इसी दौरान वहां हर्ष फायरिंग की गई. इस हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला घायल हो गई थी. महिला के घायल होने के बाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है

पुलिस ने बताया कि मनीष यादव की तरफ से इस मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी का कहना है कि जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान वह दावत खाने गए थे, दावत के दौरान ही आतिशबाजी की जा रही थी. पटाखे का जला हुआ हिस्सा महिला को लगा है. महानगर अध्यक्ष के मुताबिक हादसे के बाद अंकित तिवारी ही महिला को अस्पताल लेकर गए थे, महानगर अध्यक्ष का कहना है कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह गलत है.