Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing धर्मेंद्र के बाद अब 92 वर्षीय प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती

धर्मेंद्र के बाद अब 92 वर्षीय प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती

कुछ घंटे पहले खबर आई थी कि अभिनेता धर्मेंद्र वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। 92 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज वरिष्ठ डॉक्टर नितिन गोखले और जलील पार्कर की देखरेख में चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा के शरीर में इंफेक्शन फैलने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अगले दो से तीन दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। फैंस ‘विलन विद अ गोल्डन हार्ट’ कहे जाने वाले प्रेम चोपड़ा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

कुछ साल पहले भी सोशल मीडिया पर प्रेम चोपड़ा के निधन की झूठी खबर ने उनके प्रशंसकों को परेशान कर दिया था। उस वक्त खुद अभिनेता ने सामने आकर इस अफवाह पर विराम लगाया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, “लोग बिना वजह ऐसी गलत बातें फैलाते हैं, जिससे परिवार और दोस्तों को अनावश्यक चिंता होती है।” उस समय प्रेम चोपड़ा ने सभी से अपील की थी कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदारी से खबरें फैलाएं।