नई दिल्ली,’ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में दूसरे दिन भी विशेष चर्चा जारी है. मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस विषय पर संसद को बताया कि पहलगाम के तीनों गुनाहगारों को ऑपरेशन महादेव में मार गिराया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव पर कहा कि ऑपरेशन महादेव में सुलेमान उर्फ फैजल… अफगान और जिबरान, ये तीनों आतंकवादी भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए… सुलेमान लश्कर-ए-तैयबा का ए-श्रेणी का कमांडर था. अफगान लश्कर-ए-तैयबा का ए-श्रेणी का आतंकवादी था. और जिबरान भी ए-ग्रेड का आतंकवादी था… बैसरन घाटी में जिन्होंने हमारे नागरिकों को मारा था, वह ये तीनों आतंकवादी थे और तीनों मारे गए.
अमित शाह ने कहा कि कल के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादी – सुलेमान, अफगान और जिबरान मारे गए. जो लोग उन्हें खाना पहुंचाते थे, उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया गया था. जब इन आतंकवादियों के शव श्रीनगर लाए गए, तो हमारी एजेंसियों द्वारा हिरासत में रखे गए लोगों ने उनकी पहचान की
