Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता पर रोहित निगम से अवैध संबंध

अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता पर रोहित निगम से अवैध संबंध

बेंगलुरु, बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस (Atul Subhash Update) को पूरे 17 दिन बीत चुके हैं. केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब जौनपुर फैमिली कोर्ट में दर्ज अतुल बनाम निकिता सिंघानिया केस (Nikita Singhania Revelation) का एक और डॉक्यूमेंट सामने आया है. अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता पर रोहित निगम नामक लड़के से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था. निकिता ने इसे लेकर कोर्ट को जवाब दिया था. निकिता ने बताया था कि रोहित निगम उसके पिता के दोस्त का बेटा है.

अतुल ने ये भी आरोप लगाया था कि साल 2021 के दरम्यान जब निकिता संग उसके रिश्ते बिगड़ने शुरू हुए थे तो रोहित अक्सर उनके घर आता था. निकिता फोन पर भी घंटों तक रोहित से बातें करती थी. हालांकि, उसने दोनों को कभी संबंध बनाते नहीं देखा. लेकिन शक जरूर था कि दोनों के बीच कुछ तो अटपटा है. यानि उनके बीच अफेयर है. अतुल ने कहा था- निकिता अक्सर रोहित से बातें करती रहती थी. इसे लेकर हमारे बीच में हमेशा लड़ाई झगड़े होते थे. लेकिन निकिता कभी भी मेरी बात नहीं सुनती थी.

निकिता पर आरोप लगाते हुए अतुल ने कहा- हमारे बीच में रोहित रोड़ा बना हुआ था. मेरी बीवी इस बात को समझती ही नहीं थी. वो फिर भी रोहित से बातें करती रहती थी. कोई ऐसा दिन नहीं होता था जब हम दोनों के बीच रोहित को लेकर लड़ाई न होती हो. वो रोहित से घर में अक्सर नॉनवेज भी मंगवाया करती थी. जबकि, मैं शुद्ध शाकाहारी हूं. मैंने कई दफा निकिता को मना भी किया कि अगर तुम्हें ये सब चीजें खानी हों तो बाहर जाकर खाओ. लेकिन वो फिर भी घर में ही मेरे सामने नॉनवेज खाती थी और हड्डियां कमरे में ही फेंक देती थी.