नई दिल्ली, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव नतीजों में बीजेपी को जनता ने जबरदस्त जनादेश दिया है। हालांकि दिल्ली की जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बेईमान साबित हो गए हैं। दिल्ली में चुनावों से पहले खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाले केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जनता की अदालत में जाने का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के झाड़ू को तिनके-तिनके की तरह बिखेर दिया है।
चुनाव आयोग के दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों में बीजेपी ने 47 सीटों पर बढ़त बनाई। इस स्थिति से स्पष्ट है कि यहां घटा-बढ़ी सिर्फ एक दो सीट की ही रह सकती है, लेकिन बीजेपी के पास बहुमत पूरा रहेगा। इधर, आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने सत्ता से नीचे धकेलते हुए 23 सीटों पर ला दिया है। हालांकि यहां सबसे बुरी स्थिति कांग्रेस के लिए बनी है, जिसका लगातार तीसरी बार दिल्ली में खाता नहीं खुला है।
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से बीजेपी के प्रवेश वर्मा जीते हैं। दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने 4 हजार से अधिक वोटों से हराया है। इस जीत के बाद प्रवेश वर्मा को दिल्ली में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री बनाए जाने की भी अटकलें लगने लगी हैं। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।
