जालंधर, पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू के नेतृत्व में आज अलावलपुर में लोगों को प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा दिल्ली के फर्जी शराब घोटाले पर बनाई गई दस्तावेजी फिल्म ‘इंडियाज़ बिगेस्ट कॉन्स्पिरेसी, रियलिटी ऑफ दिल्ली लिकर स्कैम’ दिखाई गई।
उन्होंने कहा कि सच को कभी भी छिपाकर नहीं रखा जा सकता और इस फिल्म को प्रत्येक गांव में दिखाया जाएगा तथा लोगों को सच्चाई से रू-ब-रू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेजी फिल्म के माध्यम से एक ऐसे मुख्यमंत्री को, जो घोटाले हुआ ही नहीं, उस फर्जी घोटाले के आरोप में जेल भेजने की साजिश का पर्दाफाश हो गया है।
उन्होंने कहा कि भले ही केंद्र सरकार ने इस झूठ को फैलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन अंत में सच की जीत हुई है और दिल्ली की अदालत ने इस केस को बेबुनियाद बताते हुए अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं को बरी कर दिया है।
