गुरुजी, दिशोम गुरु, झारखंड आंदोलन और राज्य के सबसे बड़े आदिवासी नेता शिबू सोरेन का निधन हो गया है. 81 वर्षीय शिबू सोरेन पिछले डेढ़ महीने से किडनी संबंधी समस्या के चलते डॉक्टरों की देखरेख में थे. एक सामान्य शिक्षक के घर जन्मे शिबू सोरेन ने पिता की हत्या के बाद राजनीति में प्रवेश किया. फिर झारखंड राज्य के गठन के लिए 40 साल से ज्यादा समय तक संघर्ष किया.
साल 2000 में झारखंड राज्य के गठन के बाद शिबू सोरेन ने तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली. आज उनके पुत्र हेमंत सोरेन राज्य के सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं.
