Business Khas

Latest news
You are currently viewing 7 सितंबर से गणेशोत्सव का आरंभ होगा

7 सितंबर से गणेशोत्सव का आरंभ होगा

गणेशोत्सव की तैयार शुरू हो चुकी हैं। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर लगातार 10 दिनों तक बड़े धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान घर के मंदिर या पूजा-पंडालों में गणेशजी की मूर्ति स्थापित की जाती है और उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल 7 सितंबर से गणेशोत्सव का आरंभ होगा। इस दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। वहीं, 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ गणेश उत्सव का समापन होगा। देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर काफी हर्षोल्लास का माहौल रहता है। महाराष्ट्र में इस पर्व की खास रौनक दिखाई देती है। गणपति बप्पा के आगमन की खुशी में मंदिर और पंडाल की खास सजावट की जाती है। वास्तु के अनुसार, गणेश उत्सव के मौके पर गणपति बप्पा की प्रतिमा खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए वास्तु एक्सपर्ट से जानते हैं गणेशजी की प्रतिमा से जुड़े वास्तु टिप्स :
काले रंग की गणेश प्रतिमा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से मानसिक तनाव और रोग दोषों से मुक्ति मिलती है।नारंगी रंग के गणपति बप्पा को दक्षिण या दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।जीवन में सुख-शांति और गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए घर में सफेद रंग की गणेशजी की मूर्ति ला सकते हैं। इस रंग के गणपति को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।