वॉशिंगटन, अमेरिका ने भारत को F-35A लड़ाकू विमान का ऑफर भारत को दिया है। भारत भी अपने एडवांस फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट प्रोग्राम AMCA पर काम कर रहा है। AMCA यानि एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के जरिए भारत की अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट बनाने की है। दुनिया में अभी अमेरिका, रूस और चीन ही ऐसे देश हैं, जिनके पास स्टील्थ फाइटर जेट्स हैं। वहीं तुर्की के स्टील्थ फाइटर जेट प्रोग्राम का नाम KAAN है। तुर्की ने पाकिस्तान से KAAN के ज्वाइंट प्रोडक्शन की पेशकश की है। लिहाजा भारत के लिए चिंता की बात ये हो गई थी कि उसके दोनों दुश्मन, चीन और पाकिस्तान के पास दो अलग अलग तरह के फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट हो सकते हैं। चीन के पास पहले से ही दो पांचवीं पीढ़ी के विमान हैं J-20 और J-35। पाकिस्तान ने पिछले साल 40 J-35 खरीदने की बात कही थी।
दोनों पड़ोसियों के पास दो अलग अलग तरह के स्टील्थ फाइटर्स का होना भारत के लिए टेंशन की बात हो सकती हैय़ लेकिन अगर भारत अमेरिका से एफ-35 फाइटर जेट खरीद लेता है तो भारत के लिए चीन, पाकिस्तान और तुर्की एक साथ धाराशाई हो जाएंगे। क्योंकि चीन और तुर्की के पास जो फिफ्थ जेनरेशन जेट हैं, वो अभी भी टेक्नोलॉजी के मामले में अमेरिकी F-35A के आगे नहीं ठहरते। और जब भारत अपना भी AMCA तैयार कर लेगा, जिसमें कई तरह की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है, तो फिर अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय वायुसेना की ताकत किस स्तर तक बढ़ सकती है।
