Business Khas

Latest news
ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ  ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਹੋਈ ਆਮਦ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ 17 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ “ਰੇਲ ਰੋਕੋ” ਦਾ ਐਲਾਨ,ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ 6 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਲਵਿਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ 10ਵੀਂ ‘ਚ 99.4% ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
You are currently viewing मोनालिसा ने एक ब्रांड प्रमोशन के लिए मोटी फीस ली

मोनालिसा ने एक ब्रांड प्रमोशन के लिए मोटी फीस ली

नई दिल्ली,  उसकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ गई कि उसे कुंभ छोड़कर मध्य प्रदेश के अपने घर लौटना पड़ा. उसकी इस लोकप्रियता की वजह से ही उसे एक फिल्म है और इसकी शूटिंग 12 फरवरी से दिल्ली के इंडिया गेट पर होनी थी, लेकिन कुछ परमिशन ना मिलने की वजह से फिल्म को शूटिंग को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है. यही नहीं, फिल्म के साथ ही उन्हें कई ब्रांड भी अप्रोच कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं मोनालिसा की. इसी तरह के एक ब्रांड को महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने हां कह दी है.

मोनालिसा की फिल्म के प्रमोशन का काम देख रही टीम ने एनडीटीवी को बताया है कि उन्हें एक बड़े जूलरी ब्रांड ने अप्रोच किया है. इसके लिए उन्हें 15 लाख रुपये भी दिए जा रहे हैं. इस डील के तहत मोनालिसा 14 फरवरी को इसी ब्रांड के एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए केरल भी जाएंगी. इस तरह से महाकुंभ की वायरल गर्ल को एक बड़ा प्रोजेक्ट और मिल गया है.

मोनालिसा महाकुंभ से लौटने के बाद यूट्यूब पर भी एक्टिव हो गई हैं और वहां वीडियो बना रही हैं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है. मोनालिसा की डेब्यू फिल्म का नाम डायरी ऑफ मणिपुर है. मोनालिसा की फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं जिन्होंने मोनालिसा के गांव पहुंचकर फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लिए उन्हें साइन किया था. फिल्म में मोनालिसा लीड रोल में होंगी. बताया गया है कि फिल्म के लिए मोनालिसा को लगभग 21 लाख रुपये की फीस दी गई है. उन्हें एक लाख रुपये बतौर साइनिंग अमाउंट दिया गया था.