मुकेश अंबानी कि कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के आज तिमाही नतीजे पेश होंगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज में रिटेल, टेलिकॉम और न्यू एनर्जीज का बिजनेस उनके बच्चे ईशा आकाश और अनंत संभाल रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि तिमाही नतीजों में कौन बाजी मरेगा? उससे पहले आइए जानते हैं विश्लेषकों से कैसा होगा अंबानी के बच्चों का रिपोर्ट कार्डआज यानि गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज वित्त वर्ष 2025 के तीसरी तिमाही नतीजों कि घोषणा कर सकती है.
ऐसे बाजार जानकारों के मुताबिक, इस बार अक्टूबर से दिसंबर कि समाप्त तिमाही में टेलिकॉम बिजनेस से होने वाली कमाई में मजबूत बढ़त, रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार और रिटेल कारोबार में मध्यम ग्रोथ का अनुमान है.
इसके अलावा तीसरी तिमाही में RIL की कामकाजी इनकम बढ़ने की भी उम्मीद है. लेकिन नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर ज्यादा रह सकता है. जानकारों को उम्मीद है कि पेट्रोकेमिकल्स बिजनेस में कमज़ोरी के बावजूद भी मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और डिजिटल सर्विसेस के चलते कंपनी का कंसोलीडेटड EBITDA मजबूत रह सकता है.
