Business Khas

Latest news
राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर 18 अगस्त को करेंगे जालंधर का दौरा ਮੀਰੀ-ਪੀਰੀ ਖਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਮੌਕੇ 11 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਲਾਟਰੀ ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਨੇ ਮੁੜ ਫੜੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਤਿੰਨ ਬੱਚੇ : ਜਥੇਦਾਰ ਗੜਗੱਜ  ਸਮ੍ਰਿਤੀ ਈਰਾਨੀ ਅਤੇ ਅਨੁਰਾਗ ਠਾਕੁਰ ਦੀ ਵਾਪਸੀ! ਸਰਕਾਰੀ ਐਲੀਮੈਂਟਰੀ ਸਕੂਲ ਚੱਕ ਹਕੀਮ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ 80ਵਾਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ 20 ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਕਰੀ ਕਟੋਰੀ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਛਪਵਾਏ ਕਾਰਡ, 600 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਤੇਰ੍ਹਵੀਂ ਦਾ ਭੋਜ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 150 ਟਾਂਕੇ ਲੱਗੇ, ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਤੇ ਹਵਾਰਾ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਲਈ 21 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਵੱਲੋਂ ਜੰਗ-ਏ-ਆਜ਼ਾਦੀ ਯਾਦਗਾਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ
You are currently viewing किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी :डिप्टी कमिश्नर

किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी :डिप्टी कमिश्नर

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने खरीद प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में धान खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग से चलाने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में धान की निर्बाध खरीद, समय पर भुगतान और साथ-साथ लिफ्टिंग के संबंध में दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की जा रही है।

डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि अब तक किसानों को खरीदी गई धान का 1792 करोड़ का भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 803739 मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है, जिसमें से 799429 मीट्रिक टन धान विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिले भर की सभी दाना मंडियों में धान की तेजी से लिफ्टिंग सुनिश्चित की जा रही है और पिछले दिन तक 398789 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धान की लिफ्टिंग में और तेजी लाई जाएगी, जिस संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है।
डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि धान की खरीद प्रक्रिया में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की मंडियों में धान की उचित एवं प्रभावी लिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित एस.डी.एम. मंडियों में धान खरीद प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। डा. अग्रवाल ने किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि जिला प्रशासन खरीद व्यवस्था को उचित ढंग से चलाने में कोई कमी नहीं आने देगा।