Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing डॉक्टर बनना नहीं चाहता, MBBS में दाखिला लेने से पहले ही छात्र ने की खुदकुशी

डॉक्टर बनना नहीं चाहता, MBBS में दाखिला लेने से पहले ही छात्र ने की खुदकुशी

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से NEET परीक्षा में 99.99 परसेंटाइल नंबर लाने वाले 19 वर्षीय एक छात्र ने MBBS में दाखिला लेने से पहले ही खुदकुशी कर ली है।  अनुराग अनिल बोरकर नाम के पीड़ित ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है,जिसमें उसने लिखा है कि वह डॉक्टर नहीं बनना चाहता था। उसका एडमिशन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में होना था और वहां जाने के लिए वह अगले ही दिन रवाना होने वाला था लेकिन उससे पहले ही अनुराग ने मौत को गले लगा लिया।

चंद्रपुर जिले से सिंदेवही तालुका के नवारगाँव निवासी अनुराग अपने परिवार के साथ रहता था। उसने हाल ही में NEET UG 2025 परीक्षा 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पास की थी। उसने ओबीसी कैटगरी में ऑल इंडिया 1475 रैंक हासिल की थी। अपनी इस सफलता के बाद, वह MBBS कोर्स में दाखिले के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने की तैयारी कर रहा था।

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, अनुराग ने गोरखपुर रवाना होने से एक दिन पहले ही अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। वह घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालाँकि अधिकारियों ने नोट की विषय-वस्तु मीडिया को जारी नहीं की है, लेकिन पुलिस सूत्रों ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया है कि अनुराग ने लिखा था कि वह डॉक्टर नहीं बनना चाहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।