WhatsApp Status: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो इंटरनेट पर यह जानने में जुटे हैं की बिना किसी को पता चले उनका व्हाट्सएप स्टेटस कैसे देखें, तो यह खबर आपके लिए है. अक्सर हम थकान या आलस्य के कारण मैसेज का जवाब नहीं देते, लेकिन दूसरों के स्टेटस अपडेट देखने की जिज्ञासा बनी रहती है. हालांकि, व्हाट्सएप पर व्यूअर लिस्ट दिखने के कारण गुप्त रूप से किसी का स्टेटस देखना मुश्किल हो जाता है. लेकिन चिंता की बात नहीं, हमारे पास इसके कुछ आसान तरीके हैं. यहां हम आपको आज दो आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप किसी का भी व्हाट्सएप स्टेटस चुपके से देख सकते हैं, बिना यह पता चले कि आपने देखा है. खास बात यह है कि ये ट्रिक्स एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए कारगर हैं. आइए जानते हैं पूरी जानकारी.
अगर आप WhatsApp पर Read Receipts को बंद कर देते हैं, तो यह न सिर्फ मैसेज पर असर डालेगा बल्कि स्टेटस व्यूअर लिस्ट में भी आपका नाम नहीं दिखेगा. यानी, अगर आपने किसी का स्टेटस देखा भी हो, तो उसे इसका पता नहीं चलेगा. इसी तरह, अगर आपका कोई कॉन्टैक्ट Read Receipts को डिसेबल कर देता है, तो आप भी यह नहीं देख पाएंगे कि उसने आपका स्टेटस देखा है या नहीं. ध्यान देने वाली बात यह है कि, Read Receipts को बंद करने से मैसेज पर भी इसका असर पड़ेगा और कोई यह नहीं जान पाएगा कि आपने उनका मैसेज पढ़ा है या नहीं.
