Business Khas

You are currently viewing कभी प्राइवेट पार्ट तो कभी डायपर या सैनिटरी पैड में…सोना तस्करी

कभी प्राइवेट पार्ट तो कभी डायपर या सैनिटरी पैड में…सोना तस्करी

नई दिल्ली : सोना और भारत एक दूसरे के पर्याय से लगते हैं। सोना ये नींद वाला नहीं, सोना यानी गोल्ड। भारतीयों को ये पीली धातु बहुत ही पसंद है। निवेश के रूप में तो शादी-विवाह, तीज-त्योहारों में आभूषण के रूप में। आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। 2023 में भारत में सोने की खपत 761 टन थी जो 2024 में बढ़कर 800 टन से ऊपर पहुंच गई। चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। सोने के आयात में उसकी हिस्सेदारी 8 प्रतिशत के करीब है। ऊंची मांग और ऊंचे आयात शुल्क की वजह से सोने की तस्करी भी खूब होती है।

2024 में भारत में 4,869.6 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी पकड़ी गई थी। एजेंसियां सोने की तस्करी पर लगाम लगाने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं लेकिन तू डाल-डाल, मैं पात-पात की तर्ज पर तस्कर भी तस्करी के एक से बढ़कर एक नई-नई, विचित्र और चौंकाने वाली तरकीबें ढूंढ ही लेते हैं। हालिया चर्चित मामला साउथ की फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव का है।

कर्नाटक के एक शीर्ष पुलिस अफसर की बेटी राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर 14.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर दुबई से तस्करी करके भारत ला रही थीं। आइए जानते हैं कि तस्कर सोने की तस्करी के लिए किन-किन अजब-गजब तरकीबों का इस्तेमाल करते पकड़े गए हैं। हो सकता है कि वो कुछ और भी नई-नई तरकीबों का इस्तेमाल करते हों लेकिन पकड़ में नहीं आने की वजह से उनका खुलासा न हुआ हो।