साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह ग्रहण 08:50 GMT पर शुरू होगा और 12:43 GMT पर समाप्त होगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के सबसे बड़े हिस्से को ढक लेगा और 10:47 GMT पर यह स्थिति चरम पर होगी। सूर्यग्रहण गाइड या स्काई टूनाइट मोबाइल ऐप पर देखा जा सकता है।
भारतीय समयानुसार सूर्यग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर शाम 4 बजकर 16 मिनट तक लगेगा। आंशिक सूर्यग्रहण उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमेरिका, यूरोप, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका और उत्तर-पश्चिमी रूस से नजर आएगा। कुल 17 देशों ग्रीनलैंड, यूरोप, उत्तर-पश्चिमी रूस, आइसलैंड, कनाडा, पूर्तगाल, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड, रूस, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग में सूर्यग्रहण दिखेगा।
