Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing ऑनलाइन मार्केट में इन दिनों नागमणि की काफी डिमांड

ऑनलाइन मार्केट में इन दिनों नागमणि की काफी डिमांड

एक ऐसा पत्थर जो नाग के शरीर से निकलता है. अगर कहानियों पर यकीन करें तो ये पत्थर चमत्कारिक होते हैं. इनके इस्तेमाल से कई तरह के चमत्कारिक कार्य किए जा सकते हैं. इसमें सांप के काटने से लेकर किसी को अपने वश में करना भी शामिल है. लेकिन हकीकत में क्या वाकई ऐसा होता है. बात अगर वैज्ञानिक तथ्यों की करें तो नागमणि जैसी कोई चीज नहीं होती है.

ऐसा कोई भी पत्थर सांप की बॉडी से नहीं निकलता है, जो उसके जहर के असर को कम कर सकता है. ना ही नागमणि जैसी कोई चीज होती है. कई लोगों का मानना है कि नागमणि कई जानलेवा बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल की जाती है. लेकिन ये सच नहीं है. हां, स्नेक स्टोन जरूर होता है जो जीवों के हड्डियों से बने फॉसिल को कहते हैं. लेकिन इनसे कोई चमत्कार नहीं होता. इस बीच ऑनलाइन साइट्स पर नागमणि के बेचे जाने की खबरें हैं. आइये आपको देते हैं इसकी सारी डिटेल.

इन पत्थरों के इस्तेमाल से कई तरह के चमत्कार होने का दावा किया जा रहा है. कई लोग इन दावों के जाल में फंसकर इन्हें ऑर्डर भी करते नजर आ रहे हैं. कई साइट्स पर इन पत्थरों को नागमणि बताकर गहनों के जरिये बेचा जा रहा है. कभी अंगूठी बनाकर तो कभी लॉकेट में पिरोकर इन पत्थरों को बेचा जा रहा है. लेकिन आपको बता दें कि नागमणि जैसी कोई चीज असल में होती ही नहीं है. सांप के बॉडी में हड्डियों के फॉसिल बन जाने पर इन्हें घिसकर डिजाइन दिया जा रहा है और फिर इन्हें बेचा जा रहा है.