महिंद्रा थार भारतीय बाजार में बिकने वाली मोस्ट पॉपुलर एसयूवी में से एक है. पिछले साल 2024 में इस कार के 5-डोर मॉडल को मार्केट में उतारा गया. महिंद्रा थार के इस नए वर्जन को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ये एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में मार्केट में शामिल है. महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 23.09 लाख रुपये तक जाती है. महिंद्रा की इस कार को खरीदने के लिए एक बार में पूरा पेमेंट करने की जरूरत नहीं है. इस एसयूवी को कार लोन भी खरीदा जा सकता है.
महिंद्रा की ये कार खरीदने के लिए अगर आप चार साल के लिए लोन लेते हैं और बैंक इस लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगाती है तो आपको हर महीने करीब 29 हजार रुपये की किस्त जमा करनी होगी. अगर कार खरीदने के लिए लोन पांच साल के लिए लिया जाता है तो 9 फीसदी की ब्याज से हर महीने 24,300 रुपये EMI के रूप में जमा करने होंगे. महिंद्रा थार रॉक्स खरीदने के लिए छह साल के लिए लोन लिया जाता है तो हर महीने करीब 21,100 रुपये की किस्त भरनी होगी. थार रॉक्स खरीदने के लिए सात साल के लिए लोन लेने पर हर महीने करीब 18,800 रुपये की EMI भरनी होगी. महिंद्रा थार रॉक्स को कार लोन पर लेने से पहले बैंक की सभी पॉलिसी के बारे में जानकारी लेना जरूरी है. बैंकों की पॉलिसी के मुताबिक इन आंकड़ों में अंतर देखने को मिल सकता है.
