Business Khas

Latest news
ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅਤੇ ਜਨਾਨਾ ਜੇਲ੍ਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿਰੀਖਣ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਸਾਈਕਲੋਥਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ  ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਹੋਈ ਆਮਦ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ 17 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ “ਰੇਲ ਰੋਕੋ” ਦਾ ਐਲਾਨ,ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ 6 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਲਵਿਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ 10ਵੀਂ ‘ਚ 99.4% ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ
You are currently viewing पत्नी को गिफ्ट किया विदेशी सूटकेस, पति को मारकर उसी में भरा,देवरिया की ये मर्डर मिस्ट्री

पत्नी को गिफ्ट किया विदेशी सूटकेस, पति को मारकर उसी में भरा,देवरिया की ये मर्डर मिस्ट्री

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और लाश को सूटकेस में भरकर 50 किमी दूर ले जाकर खेतों में फेंक दिया है. बड़ी बात यह कि जिस सूटकेस में पति को पैक किया गया, यह वही सूटकेस है जो पति ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए दुबई लाकर गिफ्ट किया था.पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में भटौली गांव के रहने वाले नौशाद के रूप में हुई है. उसका शव करीब 50 किमी दूर तरकुलवां थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव के बाहर गेहूं के खेत में मिला है. नौशाद दुबई में नौकरी करता था और हाल ही में अपने घर लौटा था. उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी रजिया सुल्तान एक युवक के प्रेम में पड़ गई. वहीं नौशाद के घर में रहने की वजह से उसकी पत्नी का प्रेमी से मिलन मुश्किल हो गया था. ऐसे में पत्नी ने अपने प्रेमी को नौशाद की हत्या की सलाह दी और फिर उसके साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक गेहूं के खेत में सूटकेश मिलने से हड़कंप मच गया था. इतना महंगा सूटकेस देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस को खोला तो अंदर लाश पड़ी थी, जिसकी पहचान नौशाद के रूप में हुई. उसके सिर पर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान पाए गए थे. सूचना पर एसपी देवरिया विक्रांत वीर खुद फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव की पहचान होने पर पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि नौशाद एक हफ्ते पहले ही दुबई से लौटा था. इस जानकारी के बाद पुलिस को पहला शक उसकी पत्नी पर हुआ. पुलिस ने जब पत्नी रजिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल लिया. फिर जो कहानी सामने आई, रोंगटे खड़े कर देने वाली थी. रजिया ने बताया कि उसका पति दुबई में था और वह खुद घर में अकेली पड़ गई थी. इसी बीच भांजे रोमान से उसके अवैध संबंध बन गए थे. वह दोनों अक्सर मिलते थे. वहीं पति नौशाद पिछले हफ्ते घर लौटकर उसके प्यार में बाधा बन गया. दोनों ने कई बार मिलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो दोनों ने मिलकर नौशाद को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. कातिल पत्नी ने बताया कि उन दोनों ने पहले चाकू मारकर पति की हत्या की और फिर सूटकेस में शव भरकर 50 किमी दूर फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक नौशाद की माली हालत ठीक नहीं थी. इसलिए वह कई साल से दुबई में रह रहा था. उसने अपनी कमाई से गांव के बाहर जमीन खरीदकर घर बनवाया और इस घर में इन दिनों उसके वृद्ध पिता और उसकी पत्नी रजिया सुल्तान रहती थी. इस बार वह अपनी पत्नी को खुश करने के लिए दुबई से दो बड़े सूटकेश लेकर आया था. उसे क्या पता कि इसी सूटकेश में भरकर उसे फेंक दिया जाएगा. घटना के बाद नौशाद की बहन निशा ने अपनी भाभी और भांजे रोमान के लिए फांसी की मांग की है. एसपी देवरिया विक्रांत वीर के मुताबिक इस वारदात में पत्नी रजिया सुल्तान और भांजा रोमान ही नहीं, रोमान का एक दोस्त हिमांशु भी शामिल है. इन दोनों की तलाश कराई जा रही है.