Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing बैडमिंटन अंडर-14 लड़कों के सिंगल मुकाबले में उद्धव ने जसवंत सिंह को हराया

बैडमिंटन अंडर-14 लड़कों के सिंगल मुकाबले में उद्धव ने जसवंत सिंह को हराया

जालंधर, ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2024’ के तहत आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय टूर्नामेंट के पांचवें दिन फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, लॉन टेनिस, सॉफ्टबॉल और गतका खेलों के खेल मुकाबले करवाए गए।

जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने आज की खेल प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि बैडमिंटन अंडर-14 लड़कों की सिगंल खेल प्रतियोगिता में उधव ने जसवंत सिंह को तथा जयांश सिकंद ने वियान जैन को हराया जबकि अंश शर्मा ने साहिबजीत सिंह को हराया।इसी प्रकार, अंडर-17 लड़कों के सिंगल मुकाबले में तोशन अग्रवाल ने अगम अरोड़ा को और मंथन डोगरा ने रोहित को हराया। जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि खो-खो प्रतियोगिता में सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल मिट्ठू बस्ती की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल ब्यास गांव की टीम दूसरे और सरकारी हाई स्कूल गांधी नगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।फुटबॉल अंडर-17 लड़कों की प्रतियोगिता में रुड़का कलां की टीम ने पहला, किकर एकेडमी ने दूसरा और फोर्टी स्किलर क्लब की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में 61-70 आयु वर्ग की 900 मीटर स्पर्धा में बलविंदर सिंह ने पहला और दर्शन सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में कश्मीर सिंह को पहला, बलविंदर सिंह को दूसरा और सुभाष नाथ को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर स्पर्धा में जसवीर सिंह ने पहला और संतोख सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 51-60 महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में नरिंदर कौर ने पहला स्थान हासिल किया। लांग जंप प्रतियोगिता में परमजीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

लांग जंप (पुरुष) स्पर्धा में गुलजिंदर सिंह ने पहला, वरिंदर ने दूसरा और नानक सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में परमजीत कौर ने पहला, रणजीत कौर ने दूसरा तथा सुरजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।