Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing कातिल मुस्कान ने साहिल के साथ शिमला-मनाली में क्या-क्या किया?

कातिल मुस्कान ने साहिल के साथ शिमला-मनाली में क्या-क्या किया?

मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस मामले में अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी पार्टी करते नजर आ रहे हैं. वहीं, इस हत्याकांड में ड्राइवर की गवाही भी सामने आई है, जिससे यह शक और गहरा हो गया है कि हत्या अंधविश्वास के चलते की गई. ड्राइवर की तरफ से जारी किए गए ऑडियो में मुस्कान और उसकी बातचीत दर्ज है, जिसमें उसने बताया कि हत्या के बाद मुस्कान ने शिमला में जश्न मनाया.

ड्राइवर ने बताया कि साहिल और मुस्कान उसकी गाड़ी में एक डेयरी के पास से बैठे, जहां साहिल ने कहा कि मैडम 10-15 मिनट में आ रही हैं. इसके बाद पहले शिमला की लोकेशन लगवाई और रास्ते में कुछ देर रुककर खाना-पीना किया. पूरे सफर के दौरान दोनों सिर्फ चैट के जरिए ही बात कर रहे थे, फोन पर नहीं. ड्राइवर के मुताबिक, उन लोगों ने उससे बस 1-2 सवाल ही पूछे गए, जिससे उसे कोई शक नहीं हुआ.

शिमला में तीन दिन रुकने के बाद दोनों ने कहा कि अब मनाली चलो, जहां बर्फबारी हो रही है. उन्होंने गुरुद्वारे में जाकर प्रसाद भी चढ़ाया. कसौल में मुस्कान ने ड्राइवर से बर्थडे केक मंगवाया और वहीं पर जन्मदिन मनाया. दोनों एक विवाहित जोड़े की तरह रह रहे थे, जिससे ड्राइवर को लगा ही नहीं कि वे कोई कांड कर के आए हैं. उसे 19 मार्च की शाम को ही इस बारे में पता चला.