Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो ने साथ देने की अपील की 

भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो ने साथ देने की अपील की 

जालंधर, पंजाब सरकार के निर्देशानुसार विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब द्वारा मनाए जा रहे विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत आज विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट जालंधर ने ‘ राष्ट्र की खुशहाली के लिए ईमानदारी का आचरण’ विषय के तहत स्थानीय बस स्टैंड के पास एक सैमीनार का आयोजन किया। जिसमें टैक्सी स्टैंड चालक, ऑटो चालक और अन्य आम लोग शामिल हुए।

सैमीनार के दौरान बोलते हुए उप पुलिस कप्तान, विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट जालंधर सुखदेव सिंह ने भ्रष्टाचार बढ़ने के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत मांगता है या अपने अधिकार का दुरुपयोग करता है या सरकारी कार्यों में धोखाधड़ी करता है, तो इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 और वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab .gov.in या एंटी- करप्शन एक्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 95012-00200 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार से लड़ने और विजिलेंस ब्यूरो के साथ सहयोग करने की भी अपील की।

इस मौके पर पार्षद मनमोहन सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी एस.आई.मेजर सिंह, पुलिस चौकी का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। इस दौरान जागरूकता पंफ्लेट भी बांटे गए।