Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing मैच के बाद शाहरुख खान ने दुलारा तो भावुक हुए अंगकृष रघुवंशी, बोले- नहीं पता मेरा नाम जानते होंगे

मैच के बाद शाहरुख खान ने दुलारा तो भावुक हुए अंगकृष रघुवंशी, बोले- नहीं पता मेरा नाम जानते होंगे

विशखापत्तनम, विजाग में बुधवार को ऐसा नहीं लग रहा था कि अंगकृष रघुवंशी अपना आईपीएल डेब्यू (बैट से) कर रहे हैं, बल्कि वह एक अनुभवी खिलाड़ी की तरह दिख रहे थे। 18 वर्षीय ने बल्लेबाजी का मास्टरक्लास दिखाया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को ध्वस्त कर दिया। उनका शॉट चयन शानदार था और उनकी बाउंड्री अद्भुत थी। युवा खिलाड़ी ने 27 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। केकेआर ने 20 ओवरों में 272/7 का स्कोर बनाया, जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। रघुवंशी के साथ पारी में सुनील नरेन भी थे। नरेन ने 39 गेंदों पर 85 रन बनाए, जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल थे। यह नरेन का अब तक का सर्वोच्च टी20 स्कोर भी रहा। 273 का पीछा करते हुए डीसी 17.2 ओवरों में 166 रन पर आउट हो गई। हालांकि, इसके बावजूद ऋषभ पंत (55) और ट्रिस्टन स्टब्स (54) ने अर्धशतक लगाते हुए फैंस का मनोरंजन जरून किया। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने तीन-तीन विकेट लिए।