Business Khas

Latest news
ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ
You are currently viewing राइट वॉकथॉन 8 को, डिप्टी कमिश्नर ने टी-शर्ट की रिली

राइट वॉकथॉन 8 को, डिप्टी कमिश्नर ने टी-शर्ट की रिली

जालंधर,पंजाब सरकार के निर्देशों पर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन और जिला प्रशासन 8 मार्च को ईट राइट वॉकथॉन आयोजित कर रहा है, जो सुबह 6 बजे सर्किट हाउस जालंधर से शुरू होकर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम जालंधर में समाप्त होगी। ईट राइट मेला 15 मार्च को रेड क्रॉस भवन, जालंधर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने टी-शर्ट रिलीज़ की। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (फूड सेफ्टी ) डा. हरजोत पाल सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकुल गिल उपस्थित थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी फास्ट फूड और जंक फूड की ओर अधिक आकर्षित हो रही है, इसलिए पंजाब सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि हमारे पंजाब के लोग पुराने पारंपरिक भोजन और मिलिटस को अपनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा योग और खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि स्वस्थ पंजाब का निर्माण किया जा सके।

प्रोग्राम की जानकारी देते हुए डा. हरजोत पाल सिंह ने बताया कि ईट राइट मेले में मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि ईट राइट मेले में मुख्य आकर्षण लाइट मिलेट कुकिंग शो, योगा शो, नुक्कड़ नाटक, पोषण विशेषज्ञों द्वारा चर्चा, ईट राइट सेल्फी प्वाइंट, जालंधर के प्रसिद्ध फूड स्टॉल, क्विज प्रतियोगिता, स्वस्थ जीवन शैली थीम और बच्चों की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होंगे।