राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज हो रही है. इन सीटों पर 1800 से अधिक उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) और मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) के बीच माना जा रहा है. बीते कुछ दशकों में परंपरागत रूप से इस राज्य में हर विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में राज यानी सरकार बदल जाती है. एक चुनाव में कांग्रेस तो दूसरे चुनाव में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रहती है. ऐसे में यह भी सवाल है कि क्या इस बार राजस्थान में पिछले कुछ दशकों से कायम रिवाज बदलेगा या फिर इस बार नया इतिहास रचा जाएगा. राजस्थान में बीजेपी शानदार बढ़त बनाई हुई है. इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर बहुत जल्द और बिना किसी दिक्कत के फैसला होगा. राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. आज सुबह आठ बजे से सभी केंद्रों पर मतपत्र और 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हुई. राज्य की 200 में से 199 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था. राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था.
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भारी मतों से जीत
- Post author:businesSsKhas
- Post published:December 3, 2023
- Post category:ਦੇਸ਼
