Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार जालंधर के दौरे कर रहे

लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार जालंधर के दौरे कर रहे हैं। 2 दिन पहले ही सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने सुशील रिंकू के हक में साईं दास स्कूल के ग्राउंड में प्रचार किया था। आज एक बार फिर सीएम मान जालंधर पहुंचे। दरअसल, आज ईद उल-फितर के पावन अवसर पर जालंधर के गुलाब देवी रो़ड दरगाह में पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने मुसलमान भाईचारे को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सुशील रिंकू, बलकार सिंह और अन्यों के इलावा आम आदमी पार्टी के वर्कर की बड़ी गिनती में पहुंचे हुए हैं। सी.एम. मान द्वारा ईद उल-फितर के अवसर पर देश-विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाईचारे को बधाई दी गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख दरगाह ईदगाह पहुंचे। यहां उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाया। सीएम मान को ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने उन्हें सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम मान ने लोगों को ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी और कहा कि सभी लोगों को आपस में मिलकर त्योहार मनाने चाहिए। सीएम मान ने आगे कहा कि कोई भी सरकार आपकी गरीबी नहीं मिटा सकती। आपकी गरीबी तभी दूर होगी, जब आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। हम स्कूलों की राजनीति करते हैं। स्कूलों को बेहतर बना रहे हैं। जहां सभी समुदाय और बड़े अफसर से लेकर रिक्शा चलाने वाले के बच्चे एक साथ पढ़ाई कर रहे हैं।