Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing हरियाणा में टैंपरेरी जेलें बनाईं, 15 जिलों में धारा-144 लागू

हरियाणा में टैंपरेरी जेलें बनाईं, 15 जिलों में धारा-144 लागू

चंडीगढ़, किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर पंजाब और हरियाणा में खासी हलचल है. दिल्ली कूच से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने जबरदस्त सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं. हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने सड़कों को खोद दिया है. साथ ही कीले और अन्य बंदोबश्त किए हैं. फिलहाल, हरियाणा के पंद्रह जिलों में धारा 144 लगाई गई है. इसी तरह सात जिलों में इंटरनेट (Internet Ban) सेवा को बंद किया गया है. राजधानी चंदीगढ़ में 60 दिन के लिए धारा 144 लगाई गई है. जानकारी के अनुसार, पंजाब से किसानों की मूवमेंट शुरू हो गई है. पंजाब के ब्यास से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर हरियाणा की तरफ निकले हैं. ये किसान ब्यास पुल से फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना हुए हैं. इनके साथ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी नेता सरवन सिंह पंधेर मौजूद हैं. किसानों के आंदोलन के चलते हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सिरसा में चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम डबवाली को टेंपरेरी जेल बनाया गया. किसानों को हिरासत में लेने के बाद इन जेल में शिफ्ट किया जा सकता है.हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी है. हरियाणा सरकार ने 15 जिलों रोहतक, सोनीपत, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और पंचकूला में धारा-144 लगाई है. इसके अलावा, 7 जिले अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है.