निफ्टी केवल 1 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी बैंक में कल 250 अंकों की बढ़त रही. अब बाजार के लिए आज सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या बाजार में अब थकान हावी हो रही है?
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने मंगलवार को ही एक नोट में कहा कि बाजार में करेक्शन आने की संभावना है और इसके पीछे कई अहम कारण हो सकते हैं.
ये कारण फंडामेंटल और टेक्निकल – दोनों हैं. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा कि इस करेक्शन का मतलब यह नहीं होगा कि भारतीय बाजार का बुल रन खत्म हो जाएगा. बल्कि, बुल रन ने तो अभी करीब आधा सफर ही तय किया है.
