जालंधर, वासियों से अपने आस-पास को साफ- सुथरा रखने और प्रशासन द्वारा मुहिम को सफल बनाने की अपील
जालंधर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के निर्देश पर सफाई के मामले में शहर की सूरत बदलने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर नगर निगम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बर्ल्टन पार्क और रामा मंडी रोड की सूरत सुधार रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों को मॉडल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के अन्य इलाकों में भी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
डा.अग्रवाल ने कहा कि ये दोनों स्थान शहर के अन्य क्षेत्रों के लिए उदाहरण बनेंगे। उन्होंने कहा कि ये तो केवल शुरुआत है बर्ल्टन पार्क और रामा मंडी रोड के सफल मॉडल के आधार पर शहर के अन्य इलाकों को भी इसी तरह बेहतर बनाया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने शहर निवासियों से अपील की कि वे जालंधर की सूरत सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सक्रिय भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।उन्होंने जालंधरवासियों से कूड़ा न फैलाकर अपने आसपास साफ-सफाई रखने और प्रशासन द्वारा चलाए अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील भी की।
