Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing महाकुंभ मेले में महात्मा गांधी और नेताजी ने लगाई डुबकी, AI ने दिखाई तस्वीर

महाकुंभ मेले में महात्मा गांधी और नेताजी ने लगाई डुबकी, AI ने दिखाई तस्वीर

प्रयागराज, महाकुंभ 2025 में लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं और कल्पवास कर रहे हैं. प्रयागराज में संगम नगरी के तट पर इतनी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं कि देखने वाले आश्चर्यचकित हो रहे हैं, क्योंकि एक जगह पर इतने लोगों का एकत्र होना और हर रोज़ मां गंगा का आशीर्वाद लेना कोई मज़ाक की बात नहीं है. यही वजह है कि महाकुंभ पूरी दुनिया के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

प्रयागराज में लगे महाकुंभ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती ही रहती हैं. जिनमें महाकुंभ का ड्रोन से लिया गया नजारा लोगों का दिल छू रहा है. महाकुंभ 2025 में यूं तो करोड़ों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उन लोगों को भी पुण्य कमाने का मौका मिल रहा है, जो इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं. ये नज़ारा काफी अनोखा और सुकून देने वाला लग रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर artificialbudhi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि 62 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने इस वीडियो को बनाने वाले के लिए कहा कि वो बहुत पुण्य का काम कर रहा है. अन्य यूज़र्स ने कहा कि इसे बनाने वाले की क्रिएटिवटी सैल्यूट करने लायक है.