Business Khas

Latest news
ਟੂ ਵੀਲਰ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਕੁਲਫੀਆਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਨਵੀਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ’ਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲਬਾਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਰਗਰਮ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ਸਹੁੰ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅਤੇ ਜਨਾਨਾ ਜੇਲ੍ਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿਰੀਖਣ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਸਾਈਕਲੋਥਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ  ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਹੋਈ ਆਮਦ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ
You are currently viewing आम आदमी पार्टी का तख्त ताज बदल भाजपा पंजाब की तस्वीर बदलेगी : श्वेत मलिक

आम आदमी पार्टी का तख्त ताज बदल भाजपा पंजाब की तस्वीर बदलेगी : श्वेत मलिक

जालंधर, (संजय शर्मा)-भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला जालंधर (शहरी) के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया का बिगुल बज गया।जिसके तहत आज पहली जिला कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया।जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जालंधर शहरी के चुनाव अधिकारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ,सह-चुनाव अधिकारी रमन पब्बी ,सुभाष सूद विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू,पूर्व विधायक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ,पूर्व विधायक मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चन्द्र ,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ,सरबजीत मक्कड़ ,जगबीर बराड़ ,श्रीमती करमजीत कौर चौधरी ,महामंत्री राजेश कपूर ,अमरजीत सिंह गोल्डी ,अशोक सरीन हिक्की समेत सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल चुनावो के इंचार्ज और सहयोगी भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। गत 5 फरवरी से कार्यशालाएं चल रही हैं, जो 13 फरवरी तक चलेंगी। उसके बाद चुनाव शुरु हो जाएंगे। पहले बूथ कमेटियों के चुनाव होंगे। फिर मंडल अध्यक्षों के और फिर जिला अध्यक्ष का चुनाव होगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए हाईकमान द्वारा कार्यक्रम की सूची भेज दी गई है उसके उपरांत से चुनाव अधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,एवं सुभाष सूद ने आए हुए सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं मंडलों के चुनाव इंचार्ज को कार्यक्रम सूची के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि 5 फरवरी से 7 फरवरी तक जिला स्तर की कार्यशाला हर जिले मे समाप्त हो गई है। अब 9 फरवरी से 13 फरवरी तक मंडल स्तर की कार्यशाला होगी। इसके बाद 14 फरवरी से 18 फरवरी तक बूथ कमेटियों का गठन होगा। बाद में 19 से 21 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे और 25 से 27 फरवरी तक जिला अध्यक्षों के चुनाव करवाए जाएंगे। इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जालंधर के चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि आप सब की इन संगठनात्मक चुनावो में आपकी सहभागिता पूर्ण रूप से होनी चाहिए क्योंकि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक है और हम सबको अपनी पूर्ण सहभागिता के साथ इस नए संगठन का गठन करना होगा ताकि आने वाले विधानसभा चुनावो में आम आदमी पार्टी का तख्त ताज बदलकर भाजपा पंजाब की तस्वीर बदल सके और एक नया खुशहाल पंजाब बना सके। इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेवारी लेना पार्टी विचारधारा से जुड़े हर कार्यकर्ता का अधिकार। इसीलिए चुनाव प्रक्रिया मे किसी भी स्तर पर योग्य कार्यकर्ता को दी जायेगी। जिसके लिए हम सब का फर्ज होगा कि चुनाव प्रकिया मे कोई भी कार्यकर्ता से संपर्क करने मे कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जिसके लिए हर स्तर के चुनाव अधिकारियों की नैतिक जिम्मेवारी है। जिस पर हम सबको मिलकर चुनावों में लगना है।इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व जिला प्रधान रवि महेंद्रू ,पूर्व पदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा,पार्षद पति भगवंत प्रभाकर,पार्षद राजीव ढींगरा,अजय भारद्वाज ,किशनलाल शर्मा, तरुण छाबड़ा, श्याम शर्मा, अनुज शारदा, चंदन रखेजा ,राम लुभाया, अंकुर रति, राजू मागो, दीवान अमित अरोड़ा, अमरजीत सिंह अमरी, राकेश गोयल, मनोज अग्रवाल, दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज, दर्शन भगत, अश्विनी भंडारी, मनीष विज, श्याम शर्मा, अश्विनी अटवाल, अमित भाटिया, हितेश सियाल, योगेश मल्होत्रा, सनी शर्मा ,डिंपी लुभाना, दिनेश मल्होत्रा, मयंक व्यास, ऋषि बहल, सुनील चोपड़ा, अजय ठाकुर, अनिल ठाकुर, मोहित त्रेहन,मास्टर फिरोज, संदीप कुमार,राजेश कुमार मल्होत्रा ,कुलवंत शर्मा ,आशीष सहगल, गुरमीत सिंह, संदीप कुमार, शीतिज ढल्ल, कुणाल शर्मा, मनीष बल, आशीष सहगल,बलराज बंधन, शिव दर्शन अभी, राहुल जमवाल, कुलदीप मानक ,जॉर्ज सागर,बृजेश शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे|