जालंधर, (संजय शर्मा)-किशनपुर केंद्र में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मनोहर लाल शर्मा संरक्षक सेवा भारती पंजाब रामपाल शर्मा रवि महाजन राजेश कुमार सूरी धीरज कुमार ने ज्योति जलाकर किया। इस अवसर पर सेवा भारती के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस अवसर पर सेवा भारती पंजाब के संरक्षक मनोहर लाल शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे हमारे कल के भारत का भविष्य है इनको जो भी बड़े होकर बनना है ईमानदार व राष्ट्रभक्ति बनना है, और उन्होंने कहा की सेवा भारती पूरे देश में भारत की धर्म संस्कृति सभ्यता को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर रवि महाजन ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और सभी को भारत माता के चित्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर किशन लाल शर्मा अजमेर सिंह बादल सुरेंद्र कौर अनु शर्मा सिमरन अशोक भगत नीरज भाटिया भारत नागपाल राजन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
