Business Khas

Latest news
ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ  ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਹੋਈ ਆਮਦ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ 17 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ “ਰੇਲ ਰੋਕੋ” ਦਾ ਐਲਾਨ,ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ 6 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਲਵਿਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ 10ਵੀਂ ‘ਚ 99.4% ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
You are currently viewing बाथरूम में मिली दुल्हन की लाश, 5 दिन पहले ही हुई कोर्ट मैरिज

बाथरूम में मिली दुल्हन की लाश, 5 दिन पहले ही हुई कोर्ट मैरिज

उत्तर प्रदेश की हरदोई में नई नवेली दुल्हन डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. ससुरालवालों ने करंट लगने से मौत की बात कही थी. 15 साल के इश्क के बाद महिला डॉक्टर ने दो मार्च को कोर्ट मैरिज की थी. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.हरदोई के न्यू सिविल लाइन स्थित एक मकान के बाथरूम से सुबह बिना कपड़ों में महिला डॉक्टर की लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. क्योंकि अभी 5 दिन पहले ही डॉ अर्चिता सिंह ने अपने प्रेमी अंकित वाजपेई से कोर्ट मैरिज की थी. पूरा घर रिश्तेदारों और मेहमानों से भरा हुआ था. चारों तरफ घर में जश्न का माहौल था, तभी अचानक अर्चिता की मौत ने जश्न वाले घर में मातमी सन्नाटा बिखेर दिया है.अर्चिता की सास किरण बाजपेई दरोगा भी हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि शायद बाथरूम में अर्चिता को करंट लगा या गीजर का गैस रिसने से उसका दम घुट गया था. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. डेड बॉडी का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम ने किया है. डॉक्टरों के मुताबिक, डॉक्टर के होंठ में चोट, स्तन और पैर के तलवे में खरोंच के निशान पाए गए हैं. डॉक्टरों ने करंट और दम घुटने से मौत की बात को नकार दिया है. अब पुलिस इस एंगल पर भी जांच करने में जुटी हुई है कि क्या उसकी हत्या की गई थी.हरदोई के घंटाघर में मौत से 1 दिन पहले कोर्ट मैरिज होने के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में कोतवाली शहर क्षेत्र के वंशी नगर निवासी अर्चिता के पिता आदित्य विक्रम सिंह समेत उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था. आदित्य विक्रम सिंह के मुताबिक, बेटी को बड़े नाजों से पाला था. वह काफी होनहार थी. पढ़ाई में सदैव अव्वल रहीअर्चिता बीएएमएस करने के साथ-साथ लखनऊ के निजी अस्पताल में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी. अंकित और अर्चिता एक दूसरे को काफी समय से जानते थे. इसीलिए दोनों परिवारों ने शादी के लिए सहमति जताई थी. लेकिन इस घटना के बाद सबके सपने चकनाचूर हो गए हैं. हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम गई थी. शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराया गया है. विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है. पूरे मामले में मृत्यु की वजह स्पष्ट न होने के कारण पुलिस अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है.