Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing जियो फाइबर कंपनी में मैनेजर के अपहरण का मामला सामने आया

जियो फाइबर कंपनी में मैनेजर के अपहरण का मामला सामने आया

दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के नाम से उत्तर प्रदेश के हाथरस में अपहरण और फिरौती का मामला सामने आया है. यहां जियो फाइबर कंपनी के मैनेजर का गुरुवार को अपहरण हुआ था. वहीं गुरुवार की ही देर रात परिजनों को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है. फिरौती कॉल आने के बाद मूल रूप से दिल्ली का ही रहने वाला मैनेजर का परिवार दहशत में आ गया है. इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी गई है.

वहीं पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला हाथरस गेट कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक यहां सोनिया बिहार में रहने वाली स्वीटी भारद्वाज ने पुलिस में शिकायत दी है. मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली स्वीटी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ हाथरस में नवल नगर अलीगढ़ रोड हाथरस में रहती हैं.

कहा कि उनके पति अभिनव भारद्वाज जिओ फाइबर कंपनी में मैनेजर हैं और गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे घर से सिकन्दराऊ के लिए निकले थे. शाम को सात बजे उन्होंने फोन पर घर वालों से बात भी की. इसके बाद करीब आठ से नौ बजे के बीच उन्होंने अपने सहकर्मियों से बात की. इसके बाद ही उन्हें अगवा कर लिया गया. पीड़ित पत्नी के बाद करीब 9 बजे के आसपास उनके पति के नंबर से उन्हें कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को किडनैपर बताया.