अगर आप नेटफ्लिक्स पर नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को ‘गजब रात’ से लेकर ‘ल्यूपिन 4’ सहित और भी कई फिल्में और सीरीज दस्तक देनी वाली हैं. आइए एक नजर नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार को दस्तक देनी वाली फिल्मों और सीरीज पर डालते हैं.
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ 23 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी. पहले इसका नाम ‘घूसखोर पंडित’ था, लेकिन विवाद के बाद मेकर्स ने नाम में बदलाव करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था. फिल्म में मनोज के साथ अक्षय ओबेरॉय, साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और नुसरत भरूचा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
‘ल्यूपिन’ एक पॉपुलर फ्रेंच वेब सीरीज है. इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और अब चौथा सीजन इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा. नए सीजन में कुल आठ एपिसोड दर्शकों को देखने को मिलेंगे. ओमर सी, लुडिविन सैग्नियर, एंटोइन गौय और सोफियान गुराब जैसे कलाकारों ने इसमें अहम किरदार निभाया है.
