अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुई फ़ायरिंग मामले में गिरफ़्तार तीनों अभियुक्तों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. टाइगर श्रॉफ़ के वकील अजिंक्य मिरगल ने मीडिया को बताया कि तीन अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने तीनों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को राजस्थान के कोटा से हिरासत में लिया था. बाद में मुंबई पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले आई थी.
इस बीच, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत चार और लोगों को गिरफ़्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ़्तार लोगों की संख्या अब सात हो गई है.
